Advertisement

मुंबई में अगले एक हफ्ते भारी बारिश की संभावना, सीएम ठाकरे ने प्रशासन से तैयार रहने को कहा

अन्य

मौसम विभाग ने मुंबई समेत राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किसी अनहोनी से निपटने के लिए राज्य प्रशासन को तैयार रहने का आदेश सोमवार को दिया।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कोविड-19 से पीड़ित तथा अन्य मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

 

उन्होंने राज्य प्रशासन को निर्देश दिया कि निचले स्थानों, क्षतिग्रस्त भवनों और भूस्खलन वाली जगहों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने संरक्षक मंत्रियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ बैठक करने को कहा। उन्होंने कहा, मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में 9 जून से 12 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है किसी अनहोनी का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। 

 

मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने ट्वीट किया, क्षेत्र में अगले पांच दिन में मौसम बिगड़ने की कई चेतावनी दी गई है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari