Advertisement
breaking news

कोलकाता – यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 24 घायल, कुछ की हालत गंभीर

कोलकाता
कोलकाता। कोलकाता में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 24 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोलकाता पुलिस ने बताया कि यात्रियों से भरी एक वाहन एजेसी बोस फ्लाईओवर पर तेज गति की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
घटना की वजह को समझने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गाड़ी में कोई तकनीकी खामी थी या नहीं इस बारे में भी जांच होगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति की वजह से ही यात्रियों से भरी गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। इसमें चालक सहित सवार यात्री घायल हुए हैं।  
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari