Advertisement

रूस-यूक्रेन जंग – भारत के साथ होने के सवाल पर बोले जो बाइडेन, कहा बातचीत अभी जारी

विदेश

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि रूस को इसकी गंभीर कीमत चुकानी होगी। रूस का हर दावा झूठा है।

Advertisement

 

बाइडेन ने कहा कि हम रूस के चार बड़े बैंकों पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। साथ ही कहा कि रूस अब अमेरिका से और ज्यादा पैसे नहीं कमा पाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमलावर हैं, पुतिन ने इस युद्ध को चुना और अब वो और उनका देश परिणाम भुगतेंगे, हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे।

 

यूक्रेन में सेना नहीं भेजेंगे बाइडेन

जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन में हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएगी। नाटो के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। ये हम सबके लिए एक खतरनाक समय है। 

 

हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं। बाइडेन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि पुतिन क्या धमकी दे रहे हैं, (क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं) मुझे पता है कि उसने क्या किया है।

 

वहीं जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछा गया कि क्या भारत यूक्रेन रूस संकट पर अमेरिका के साथ है, इस पर बाइडेन ने कहा कि हम आज भारत के साथ परामर्श कर रहे हैं, हमने इसे पूरी तरह से हल नहीं किया है।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं है। वो पूर्व सोवियत संघ को फिर से स्थापित करना चाहते हैं, मुझे लगता है कि उनकी महत्वाकांक्षा उस जगह के बिल्कुल विपरीत है, जहां इस समय हम हैं।

 

बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर नाटो बलों को मजबूत करने के लिए अमेरिका जर्मनी में अतिरिक्त बलों को भेज रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari