Advertisement
Samajwadi Party's Sanjay Seth and Nagar join BJP

समाजवादी पार्टी के संजय सेठ और नागर भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के पूर्व सांसद संजय सेठ और सुरेन्द्र सिंह नागर ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भूपेन्द्र यादव ने संजय सेठ और नागर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अगंवस्त्र देकर भाजपा में शामिल कराया।

Advertisement

इस दौरान भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, नीरज शेखर भी मौजूद रहे। नीरज शेखर ने भी हाल ही में समाजवादी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

संजय सेठ को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। मुलायम परिवार के साथ उनके बहुत ही घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे। सेठ का कार्यकाल 2022 तक था। संजय सेठ का नाम उत्तर प्रदेश में बड़े बिल्डरों में शुमार है। नीरज शेखर, संजय सेठ और नागर के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सिर्फ दस सांसद रह गए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari