Advertisement

पूर्व भाजपा सांसद सत्येदव सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का बुधवार रात निधन हो गया। वह खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व सांसद सत्येदव सिंह के निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है। प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सहित पार्टी में कई अहम पदों पर रह चुके सत्यदेव सिंह का बुधवार रात निधन हो गया है। उन्हें स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सत्यदेव सिंह 1980 से 1985 तक भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी नेताओं में माने जाते थे। इसके अलावा लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अभिन्न मित्रों में से एक थे। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari