शिबपुर से करोड़ों रुपये की बरादमगी के मामले में पुलिस ने मूल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी शैलेश पांडेय को भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उनके दो भाइयों अरविंद और रोहित पांडे और एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस की बैंक धोखाधड़ी रोकथाम शाखा ने शुक्रवार को ओडिशा से तीन पांडेय भाइयों को गिरफ्तार किया। उनके एक सहयोगी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तार लोगों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा।