breaking news

कोलकाता – गोर्की सदन के सामने हावड़ा व्यवसायी को मारी गोली

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता में रात में गोलीबारी की घटना घटी। हावड़ा के व्यवसायी पंकज सिंह को शेक्सपियर सरणी थाना क्षेत्र में गोर्की सदन के सामने गोली मारी गई है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे पांच से छह मोटरसाइकिलों ने कारोबारी की गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी से उतरते ही व्यापारी को गोली मार दी गई। व्यवसायी के दाहिने कंधे में गोली लगी है।

 

गोली लगने के बाद उसके दोस्त उसे इकबालपुर के एक नर्सिंग होम ले गए। शेक्सपियर शरणी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही लालबाजार पुलिस भी घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

Share from here