Advertisement

श्री रामदेव बाल प्रचार सेवा समिति ट्रस्ट ने किया दशमी महोत्सव का आयोजन

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। श्री रामदेव बाल प्रचार सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में रामदेव जी मंदिर, शिव ठाकुर धाम में चतुर्थ दशमी महोत्सव मनाया गया।

Advertisement

मंगलवार को प्रातः 10 बजे मंडल सदस्यों द्वारा बाबा के श्री चरणों के अभिषेक किया गया तत्पश्चात रात 10.30 बजे से बाबा की अमृतमयी कथा कथावाचक पं. सूरज व्यास के श्रीमुख से सुनाई गई।

आज 03 सितम्बर की सुबह 5 बजे बाबा रामदेव महाराज की आरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यगण सक्रिय रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari