Advertisement
breaking news

कोलकाता – एसटीएफ ने फिर सिमबॉक्स के साथ एक को किया गिरफ्तार

कोलकाता

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कस्बा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। 3 सिम बॉक्स, बहुत सारे सिम कार्ड, राउटर, सीपीयू, मीडिया कन्वर्टर बरामद किए गए। अंतरराष्ट्रीय कॉलों को जीएसएम कॉलों में परिवर्तित करके कथित धोखाधड़ी का आरोप है।

Advertisement

मंगलवार को कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने कस्बा के सुइन्हो लेन में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने अमित गुप्ता नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। इससे पहले प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में सिमबाक्स बरामद हुए थे। पुलिस को अंदेशा है कि सिमबॉक्स फ्रॉड पूरे राज्य में फैल गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari