सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने कब्जे में ली बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग

अन्य
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस ने अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, जिसमें उसके पिता, बहनें, करीबी दोस्त और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, मुकेश छाबड़ा, यशराज फिल्म्स के पूर्व हेड आशीष सिंह, यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा और अभिनेत्री संजना सांघी आदि शामिल हैं।
वहीं अब इस केस में मुंबई पुलिस ने सोमवार को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की है। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन हफ्ते से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड क्‍यों किया।
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े हर व्यक्ति को पुलिस समन भेजकर पूछताछ के ल‍िए बुला रही है। इस मामले में अब पुलिस ने बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में लिया है, जहां सुशांत सिंह राजपूत रहते थे। अभिनेता के घर पर कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। पुलिस को अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। 
फिल्ममेकर निर्माता संजय लीला भंसाली ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया था। संजय लीला भंसाली से पुलिस ने करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्मों में सुशांत को कास्ट करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन डेट मैच न होने के कारण उन्हें फिल्म में दूसरे कलाकारों को कास्ट करना पड़ा। पुलिस ने शेखर कपूर से पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस कई और लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
Share from here