शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा- अल्ट्रा इमरजेंसी के हालात

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुलाकात के 24 घंटे के भीतर एक बार फिर ममता सरकार पर हमला बोला है और राज्य में अल्ट्रा इमरजेंसी के हालात करार दिया है। शनिवार सुबह एक ट्वीट में विपक्ष के नेता ने लिखा, “कैबिनेट जिस तरह से भ्रष्टाचार से खरीदी गई अवैध नियुक्तियों को बचाने की कोशिश कर रहा है वह वाकई हैरान करने वाला है। यह संवैधानिक संकट नहीं तो और क्या है? तृणमूल सरकार के हाथों बंगाल रसातल में जा रहा है। बंगाल इस समय ‘अल्ट्रा इमरजेंसी’ की स्थिति में है।” इस संबंध में उन्होंने अपने ट्विटर पर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के लेटरहेड पर मई का एक पत्र भी पोस्ट किया। मूल रूप से वहां कैबिनेट में चर्चा के संदर्भ में लिखा गया है।

Share from here