Todays News – SUNLIGHT Morning Brief📅 शनिवार | 07 फरवरी 2026
Todays News
कोलकाता/बंगाल
- SIR की हियरिंग का आज आखिरी दिन। कई जगहों पर अब भी हियरिंग बाकी।
- हावड़ा नगर निगम चुनाव में रुकावट दूर करने के लिए राज्य सरकार आज विधानसभा में लाने जा रही अमेंडमेंट बिल।
- आज माध्यमिक परीक्षा का चौथा दिन है। भूगोल की परीक्षा।
- युट्यूबर शमीक को 10 दिन की पुलिस हिरासत।
राष्ट्रीय
- भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति, PM ने कहा- मेक इन इंडिया को मिलेगी मजबूती।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशिया दौरा आज से। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ होगी बैठक।
- अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को पूरी तरह हटाया।
- मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और CPM नेता वी. एस. अच्युतानंदन का परिवार स्वीकार नही करेगा सम्मान।
- मेघालय में कोयला खदान में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 25।
अंतरराष्ट्रीय
- कतर ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का किया स्वागत।
- अमेरिका ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाएगा।
खेल
- T20 वर्ल्ड कप आज से। भारत के सामने आज USA. बाकी दो मैचों में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड।
विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें सनलाइट न्यूज
