Todays news

Todays News – 08/03/2026 – आज की खबरें

News of the Day

Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 रविवार |  8 मार्च 2026

Todays news


कोलकाता/बंगाल

  • आज भी मेट्रो चैनल पर जारी रहेगा धरना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी रहेंगी मौजूद।
  • रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में तृणमूल का आज प्रदर्शन।
  • सीएम ममता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई। केंद्र सरकार पर किया कटाक्ष।
  • अभिषेक बनर्जी का ट्वीट – लिखा – भाजपा, कमीशन-ED-CBI-प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति बनाम बंगाल के लोग! ‘
  • ज्ञानेश कुमार समेत कमीशन की पूरी बेंच रविवार शाम को कोलकाता पहुंचेगी। सोमवार को पॉलिटिकल पार्टियों के साथ होनी है मीटिंग। उससे पहले, कालीघाट मंदिर जाएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त। मंगलवार को जाएंगे बेलूर मठ।
  • पुरुलिया के बलरामपुर में परिवर्तन रथ को लेकर फिर अशांति, भाजपा विधायक ने हाइवे पर बैठकर किया विरोध।
  • अलीपुर मौसम विभाग का आज पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम में हल्की बारिश का पूर्वानुमान। सोमवार और मंगलवार को दक्षिण बंगाल के सभी ज़िलों में हल्की बारिश की संभावना।

राष्ट्रीय

  • महिला दिवस पर दिल्ली में आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल।
  • PM मोदी दिल्ली में नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे और नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे।
  • अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला।
  • राष्ट्रपति का पद सबसे ऊंचा कॉन्स्टिट्यूशनल पद, इसे हमेशा डिग्निटी, प्रोटोकॉल और सम्मान मिलना चाहिए – उपराष्ट्रपति

अंतरराष्ट्रीय

  • तेहरान के निलोफर स्क्वायर इलाके में US-इजरायली हमले में 20 ईरानी नागरिकों की मौत।
  • कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक।

खेल

  • आज T20 वर्ल्ड कप का फाइनल। भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना।

Todays News – विस्तृत खबरों के लिए क्लिक करें – सनलाइट न्यूज

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें – जॉइन ग्रुप

Share from here