breaking news

टोक्यो पैरालंपिक का समापन आज, भारत की ओर से अवनि लेखारा होंगी ध्वजवाहक

खेल देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

टोक्यो में आज पैरालंपिक का समापन होने वाला है । इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक 2020 के समापन समारोह में भारत की ओर से अवनि लेखारा ध्वजवाहक होंगी ।

 

अवनि ने इस पैरालंपिक में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था । इसके साथ उन्होंने अपने नाम कांस्य पदक भी करके इतिहास रच दिया था । दरअसल अवनि पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है ।  

 

इस पैरालंपिक में भारत अब तक 18 पदक जीत चुका है जिसमे चार स्वर्ण, आंठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल है । 

Share from here