Advertisement
abhishek banerjee

त्रिपुरा – अभिषेक बनर्जी की पदयात्रा को अनुमति नहीं

त्रिपुरा

त्रिपुरा में बढ़ते तनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस को आगामी निकाय चुनावों के लिए आज अगरतला में रैलियां और रोड शो करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अभिषेक बनर्जी की आज होने वाली पदयात्रा नही होगी। हालांकि उन्हें नुक्कड़ सभा की अनुमती दी गई है।

Advertisement

 

पुलिस ने तृणमूल की युवा शाखा की अध्यक्ष सयानी घोष की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, अगरतला में आज न तो बीजेपी और न ही टीएमसी ही रोड शो या रैली निकाल सकेगी। हालांकि राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही पार्टियों को 12 से 2:30 बजे के बीच नुक्कड़ सभा की अनुमति दी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari