Advertisement

कोलकाता – ब्रिटेन से आए दो यात्री कोरोना पॉजिटिव, COVID-19 के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ी चिंता

कोलकाता

कोलकाता में एक बार फिर नए सिरे से कोरोना के संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह है कि एक बार फिर लंदन से ही कोरोना के नए रूप से संक्रमित हो कर दो लोग कोलकाता पहुंचे हैं। दोनों ही व्यक्ति चिकित्साधीन हैं। 

Advertisement

 

बताया गया है कि पूरे देश में ऐसे 7 लोग लंदन से लौटे हैं जिनमें से दो कोलकाता के हैं। इस बीच, हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा करते समय कई अन्य लोग पीड़ितों के संपर्क में आए थे। उन्हें ढूंढा जा रहा है। 
राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी अजय चक्रवर्ती ने कहा कि यात्रियों की शारीरिक स्थिति के साथ-साथ लंदन के विमान में पीड़ितों के बगल में बैठे यात्रियों की तलाश की गयी है। संक्रमण के लक्षण विकसित होने पर उन्हें जांच कराने का निर्देश दिया गया है। 
उल्लेखनीय है कि लंदन में महामारी कोरोनावायरस का नया रूप सामने आया है। इसकी वजह से वहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सावधानी बरतते हुए लंदन में नए सिरे से लॉकडाउन लगाया गया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari