Advertisement
sunlight news

गृह मंत्रालय ने दी विश्वविद्यालयों को परीक्षांए आयोजित कराने की अनुमति, सितंबर अंत तक आयोजित होंगे फाइनल ईयर के एग्‍जाम, UGC ने जारी की गाइडलाइंस

देश
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने देशभर में उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालय में परीक्षाएं आयोजित कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

सितंबर अंत तक आयोजित होंगे फाइनल ईयर के एग्‍जाम, UGC ने जारी की गाइडलाइंस

गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद यूजीसी ने सोमवार देर रात विश्वविद्यालयों और कालेजों की परीक्षाओं को लेकर संशोधित गाइड लाइन जारी की है। जिसमें जुलाई में परीक्षाओं को कराने जैसी अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। साथ ही अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को अनिवार्य बताते हुए इन्हें सितंबर के अंत तक कराने की अनुमति दी है। जो ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी माध्यम से कराई जा सकेंगी।
यूजीसी ने इसके साथ ही विश्वविद्यालयों और कालेजों को यह भी छूट दे दी है, वह इन परीक्षाओं की स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए 30 सितंबर तक कभी भी करा सकते हैं। हालांकि यूजीसी को इसकी जानकारी देनी होगी। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari