Advertisement
breaking news

Ultadanga Accident – फिर सड़क दुर्घटना, तेज गति ने ली 2 की जान

कोलकाता

Ultadanga Accident – आज सुबह उल्टाडांगा में एक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे दो लोगों की जान चली गई है। घटना सोमवार सुबह करीब 5:42 बजे घटी।

Advertisement

Ultadanga Accident

बताया जा रहा है कि 4 लोग बाइक पर आ रहे थे। एयरपोर्ट जाते समय उल्टोडांगा फ्लाईओवर पर बाइक का नियंत्रण खो गया और भीषण दुर्घटना हो गई।

उनकी बाइक सीधे फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई और वे नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाया और आरजी कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

अन्य दो की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल चारों युवकों के नाम शोएब, सोहेल, रहमान और फारूक हैं। ये सभी बेनियापुकुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वह बिना हेलमेट के जा रहे थे। तेज गति में बाइक थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari