Advertisement
breaking news

ट्रैक्टर से टकराई केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी की कार

अन्य

केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी रविवार को मामूली रूप से घायल हो गए हैं। ओडिशा के बालासोर जिले में उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मंत्री का सहायक और कार चालक भी घायल हुआ है।

Advertisement

 

उन्होंने बताया कि हादसा पोडासुल इलाके में नीलगिरि-काप्तीपाड़ा रोड पर तब हुआ, जब मंत्री अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालासोर के बाधियेपाला गांव जा रहे थे।

 

राज्यमंत्री सारंगी के पैर और नाक में चोट लगी है और हादसे के बाद उन्हें नीलगिरि उपसंभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari