सांसदों ने संसद भवन में चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और पूर्व सांसदों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी तथा केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ कई संसद सदस्यों तथा लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। 

 

संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में 23 दिसम्बर, 1993 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण किया था।

Share from here