Advertisement

योगी कैबिनेट का विस्तार आज संभव, 7-8 मंत्री ले सकते हैं शपथ

उत्तर प्रदेश

यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम होने की संभावना है। आज शाम छह बजे सात नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे।

Advertisement

 

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। यही नहीं कुछ मंत्रियों को बाहर किए जाने की खबर भी चर्चा में है। 

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने के लिए  कई विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari