Advertisement
breaking news

यूपी कैबिनेट – जितिन प्रसाद सहित सात ने ली मंत्रीपद की शपथ

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार राजभवन में हुआ। जितिन प्रसाद, पलटू राम समेत सात चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Advertisement

 

अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह वर्तमान योगी सरकार का अंतिम कैबिनेट विस्तार माना जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के गुजरात से लखनऊ लौटने के बाद रविवार दोपहर को कैबिनेट विस्तार के बारे में जानकारी दी गई। कैबिनेट विस्तार में सात चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जिन चेहरों को जगह मिली है, उसमें जितिन प्रसाद, संगीता बिंद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटीक, संजीव कुमार गोंड और धर्मवीर प्रजापति का नाम शामिल है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari