Advertisement
breaking news

कानपुर में बीच बाजार सपा नेता की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को बीच बाजार में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां के सब्जी मंडी में कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

 

मृतक समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ नेता बताया जा रहा है। उसका नाम हर्ष यादव है। हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सनसनीखेज हत्या की वारदात बर्रा 2 सब्जी मंडी में हुई। कार सवार बदमाशों ने सपा के नेता हर्ष यादव को दौड़ाकर ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं।

 

गोली मारने के बाद बदमाश आराम से गाड़ी में बैठकर भाग निकले। वहीं खून से लथपथ हर्ष को वहां मौजूद लोगों ने बाइक पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ ही चश्मदीदों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक हर्ष यादव समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कानपुर देहात के उपाध्यक्ष पद पर थे। आपसी रंजिश जैसे मामले की भी पड़ताल की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari