Advertisement
water supply howrah

Water Supply Disrupted – कोलकाता में आंशिक रूप से जलापूर्ति रहेगी बंद

कोलकाता

Water Supply Disrupted – सोमवार सुबह से कोलकाता में आंशिक रूप से जलापूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ साल्टलेक और साउथ दमदमपुर के कई इलाकों में भी जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

Advertisement

Water Supply Disrupted

पहले रविवार को पेयजल आपूर्ति बंद रहने की बात थी लेकिन फिर इसे सोमवार को किया गया। सीजन का आखिरी शादी का दिन होने के कारण मेयर के पास पानी की आपूर्ति बंद करने के दिन को बदलने के लिए कई अनुरोध आए थे।

जिसके बाद इसमें बदलाव किया गया। अब सोमवार को सुबह 6 बजे से पानी नही आएगा। मंगलवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

इसके परिणामस्वरूप उत्तर कोलकाता के बोरो नंबर 1-8 इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो जाएगी। यही स्थिति साल्टलेक में भी रहेगी।

पाल्टा जल उत्पादन केंद्र और टाला आपूर्ति केंद्र के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइनों में कम से कम 50 विभिन्न प्रकार की मरम्मत की जाएगी।

आगामी गर्मियों में सामान्य जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए कोलकाता नगर पालिका द्वारा यह कदम उठाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari