पश्चिम बंगाल – पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,595 मामले

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
  • पिछले 24 घंटे में 53,166 सैम्पल की हुई जांच

 

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,595 मामले सामने आए है। जिसमें कोलकाता से 131, उत्तर 24 परगना से 176 और हावड़ा से 63 मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 14,98,305 हो गई है।

 

24 घंटे में 2,024 डिस्चार्ज किया गया है। कुल डिस्चार्ज की संख्या 14,59,510 हो गई है। इस दौरान 35 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 17,679 हो गया है। राज्य में अब 21,116 एक्टिव केस हैं।

Share from here