पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले 3979 संक्रमित, 59 की मौत

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3979 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 880, उत्तर 24 परगना से 866 और हावड़ा से 248 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 369671 हो गई है।

24 घंटे में 4015 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 325888 हो गई है। 24 घंटे में 59 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 6784 हो गया है। राज्य में अब 36999 एक्टिव केस हैं।

Share from here