पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में 850 नए संक्रमित, 25 की मौत

बंगाल

सनलाइट।  पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 850 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 291, उत्तर 24 परगना से 189 और हावड़ा से 74 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 23837 हो गई है।

24 घंटे में 555 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 15790 हो गई है। 24 घंटे में 25 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 804 हो गया है। राज्य में अब 7243 एक्टिव केस हैं। 

उल्लेखनीय है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 9 जुलाई से राज्य के सभी कंटेन्मेंट जोन में फिर से लॉक डाउन किया गया है।

Share from here