Advertisement

सोनामुखी में आपस में भिड़े बीजेपी – टीएमसी कार्यकर्ता, भाजपा का आरोप – हुआ विधायक पर हमला

बंगाल

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में हिंसक झड़प का मामला फिर सामने आया है। बांकुरा में देर शाम दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। मारपीट में बीजेपी के 6 और टीएमसी के 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement

 

भाजपा ने दावा किया कि बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से उसके विधायक दिबाकर घरामी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने देर रात एक ट्वीट में आरोप लगाया कि घरामी पर मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में रविवार को ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ ने हमला किया।

 

उन्होंने कहा, ‘‘हमले में भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।’’

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी ने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’गैर विधायक मुख्यमंत्री के जंगलराज में एक विधायक भी सुरक्षित नहीं है। भयावह।’’

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari