Advertisement
cm Mamata Banerjee

कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा ‘नंदीग्राम का संग्राम’, आज सुनवाई

बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर BJP के शुभेंदु अधिकारी के जीत को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

Advertisement

 

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर फिर से मतगणना कराने के तृणमूल कांग्रेस के अनुरोध को पहले ही खारिज कर दिया था। इसके बाद ही TMC प्रमुख ने कोर्ट का रुख किया है।

 

मामले की सुनवाई आज हाईकोर्ट की सिंगल बेंच करेगी। कोर्ट की ओर से गुरुवार को जारी क्लाउज लिस्ट के मुताबिक इस केस की सुनवाई जस्टिस कौशिक चंदा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

 

बता दें कि TMC से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  को 1,956 वोटों से हराया था। अधिकारी को 1,10,764 वोट मिले थे, जबकि बनर्जी के पक्ष में 1,08,808 मत पड़े थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari