राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम बंगाल सरकार और प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रही जुबानी जंग अभी खत्म नहीं हुई है कि इस बीच अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे।

 

राज्यपाल धनखड़ अभी दिल्ली दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की थी। राज्यपाल के गृहमंत्री से मिलने के कई मायने निकाले जा रहें हैं।

 

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘राज्यपाल, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की तरह व्यवहार कर रहे हैं और वो सरकार को परेशान करना चाहते हैं। वो अब बीजेपी के द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा बन गए हैं। वो जनता के फैसले को कबूल करने के लिए तैयार नहीं हैं। वो ऐसे हालात बनाना चाहते हैं जहां से वो पिछले दरवाजे से आर्टिकल 355 या 356 के जरिए एंट्री हासिल कर सकें।’ बता दें कि यह संविधान के यह आर्टिकल किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने से संबंधित हैं। 

Share from here