पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर बोले राज्यपाल : अलकायदा है सक्रिय लेकिन सो रही है पुलिस

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौजूदा कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चिंता जाहिर की है। राज्यपाल धनखड़ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खतरनाक हो गयी है।
उन्होंने कहा है कि यहां अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। यह देश की सुरक्षा के लिए चुनौती है। छह लोगों को यहां से गिरफ्तार किया गया है और जो तीन अन्य गिरफ्तार हुए हैं वो भी यहीं से संबंधित हैं। पुलिस और एजेंसियों को कोई खबर ही नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में अल-कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इसमें छह लोगों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था जबकि तीन लोगों को केरल से गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक से जवाब तलब भी किया था। 
Share from here