Advertisement

बंगाल में भी मीलों की पैदल यात्रा कर अपने घर आ रहे हैं मजदूर

बंगाल

आरामबाग। लॉक डाउन की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों मील की पैदल यात्रा कर लोग अपने घरों को वापस लौट रहे हैं।

Advertisement

अब सोमवार को हुगली जिले के आरामबाग में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली।
यहां भी बड़ी संख्या में मजदूरों को अपना सामान कंधे पर लादे अपने घरों की ओर लौटते हुए देखा गया। ये सारे मजदूर उड़ीसा के भुवनेश्वर से अपने गृह जिले मुर्शिदाबाद जा रहे थे।

इन्होंने बताया कि ये लोग भुवनेश्वर में एक निर्माण संस्था के लिए काम कर रहे थे। वहां से ये लोग गाड़ी से मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पूर्व मेदिनीपुर जिले में उड़ीसा बंगाल बॉर्डर पर प्रशासन ने इन्हें रोक दिया। इसके बाद वे वहां से पैदल ही अपने घर के लिए रवाना हो
गए।

उन्होंने बताया कि रास्ते में उन्हें खाने पीने सहित तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लेकिन अब इस माहौल में वे कहीं रुकना नहीं चाहते। वे घर पहुंचने के बाद ही दम लेंगे। उन्होंने यह बात जरूर कहा कि यदि प्रशासन उनको उनके घर भिजवाने के लिये गाड़ी की व्यवस्था करवा दे तो उनकी थोड़ी मदद हो जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari