Satyanarayan Mandir – श्री श्री सत्यनारायण भगवान की जलझूलनी शोभायात्रा निकली

कोलकाता सामाजिक

Satyanarayan Mandir – सनलाइट, कोलकाता। देवाधिदेव श्री श्री सत्यनारायण भगवान की १४२वी दर्शनीय जलझूलनी शोभायात्रा मंगलवार भाद्रपद शुक्ल एकादशी को स्थानीय मन्दिर से निकली।

Satyanarayan Mandir

नियमित मार्गों से होते हुए शोभायात्रा आर्मेनियन घाट पहुँची। मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. राधा कृष्ण शर्मा ने विधिवत् पूजा-अर्चना,गंगा स्नान कर आरती की।

इसके पश्चात पुनः नियमित मार्गों से होते हुए शोभायात्रा मंदिर पहुंची। ट्रस्टी मधुसूदन बागला ने शोभायात्रा का संचालन किया।

उनके साथ ध्रुव बागला, अशोक झुनझुनवाला, पं.भगतराम शास्त्री, अरुण शर्मा, अजय शर्मा, भरत केडिया, नन्द लाल राठी, दिनेश राठी, निर्मल बागला, अमरनाथ केजरीवाल ने आरती की और शोभायात्रा में सक्रिय रहें।

इस दौरान श्री सत्यदेव मंडल की ओर से भजन-कीर्तन डांडिया आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओ एवं नगरवासियों की ओर से भगवान की आरती की गई और शोभायात्रा एवं शामिल भक्तों का स्वागत किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari