Advertisement
breaking news

न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कॉर्ल रॉक भारत में ब्लैकलिस्ट

देश

भारत सरकार ने न्यूजीलैंड की मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक को वीजा मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। कार्ल रॉक पर टूरिस्ट वीजा के नाम पर कारोबार करने का आरोप है।

Advertisement

 

सरकार ने एक साल के लिए उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। यूट्यूबर कार्ल रॉक मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी शादी भारत में हुई है। भारत और न्यूजीलैंड आना जाना लगा रहता था।

 

कार्ल रॉक ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने उन्हें पत्नी और परिवार से अलग कर देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।  रॉक ने कहा कि दिल्ली में पत्नी मनीषा से अलग कर उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है, लेकिन इस बारे में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी गई कि ऐसा बर्ताव उनके साथ क्यों किया जा रहा है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari