Advertisement
breaking news

Zee Entertainment का सोनी पिक्चर्स के साथ हुआ विलय

बिजनेस

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने सोनी पिक्चर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Sony Pictures Networks India Private Limited) के साथ एक मर्जर डील पर साइन किए हैं। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। डील के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट मर्ज की गई कंपनी में 1.575 अरब डॉलर का निवेश करेगी। 

Advertisement

22 सितंबर 2021 को हुई बोर्ड मीटिंग में इस करार को मंजूरी दे दी गई है। इस करार के तहत कंपनी और सोनी इंडिया का मर्जर होगा। सोनी इंडिया के प्रमोटर भी मर्जर के लिए हुए करार के तहत कंपनी में ग्रोथ कैपिटल डालेंगे। मर्जर के बाद बनी कंपनी में जी एंटरटेनमेंट के शेयर होल्डरों की हिस्सेदारी 47.07 फीसदी होगी। जबकि मर्ज हुई कंपनी में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ही हिस्सेदारी 52.93 फीसदी होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari