Advertisement
sunlight news

पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद, दो घायल

देश
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह भी पुंछ जिले के किरनी तथा शाहपुर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शेल दागे।
घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari