Advertisement

पश्चिम मेदिनीपुर – ताश के पत्तों की तरह बिखरा 4 मंजिला मकान

बंगाल

पश्चिम मेदिनीपुर।  जिले के घाटाल में दासपुर के ब्लॉक नंबर 2 के निश्चिन्तोपुर ग्राम पंचायत इलाके में शनिवार सुबह एक चार मंजिला मकान ताश के पत्ते की तरह बिखर गया। हाालांकि कोई भी घर के अंदर नहीं रहता था, इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसका वीडियो सोशल साइट पर भी वायरल है।  

Advertisement
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नहर की मरम्मत के परिणामस्वरूप यह घटना हुई। पता चला है कि वह मकान  निमाई सामंत का है। उस घर में कोई नहीं रहता है।
हालांकि, मकान मालिक ने इसे एक गोदाम के रूप में किराए पर दिया था उनके खिलाफ आरोप यह है कि अवैध रूप से नहर पर कब्जा कर लिया और पंचायत की अनुमति के बिना वाटरलैंड को भरकर वहां घर बनाया।
इस बीच में बंगाल में मानसून दस्तक दे चुका है तो जल निकासी और बाढ़ आदि की समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार को गोमराई नहर के एक हिस्से का नवीनीकरण किया गया था। रात भर जमकर बारिश भी हुई जिसके वजह से नाहर के जरिए पानी इस मकान के आधार से होकर गुजर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार  सुबह सात बजे चार मंजिला मकान ढह गया।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari