शुभेंदु अधिकारी ने थामा भाजपा का दामन, कई अन्य विधायक भी शामिल

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट। हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल छोड़ने वाले पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। बीजेपी में शामिल होने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह और पीएम मोदी का जताया आभार। 

 

बीजेपी से अलग होते ही शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल पर हमला बोला है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी में लोकतंत्र नहीं बचा है वो आत्म सम्मान के लिए बीजेपी में आए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल की हालत बहुत खराब है, अगर यहां की हालत सुधारनी है तो यहां की बागडोर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपनी पड़ेगी।

 

इस बार बीजेपी की होगी जीत: शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा- शुभेंदु अधिकारी को पार्टी से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन करेगा। मैं छात्र राजनीति से यहां तक पहुंचा हूं। जब टीएमसी का गठन हुआ था तब अटल बिहारी बाजपेयी ममता के घर आए थे। टीएमसी एनडीए का हिस्सा था। इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, तृणमूल कांग्रेस दूसरे नंबर पर चली जाएगी।

Share from here