सनलाइट, कोलकाता। राज्य में आज से ही बस सेवा फिर से शुरू हुई है और पहले ही दिन रेड रोड पर दुर्घटना हो गई है। मेटियाबृज से हावड़ा जाने वाली मिनी बस नियंत्रण खोने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए फोर्ट विलियम गेट के पास तक पहुंच गई।

बस में कई लोग सवार थे जिसमें एकाधिक लोग घायल हुए है। बस के नीचे एक बाइक फंसी हुई है जिस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है। बाइक चालक को अस्पताल ले जाया गया है।
