Advertisement

ज्ञानवापी – आज सुबह आठ बजे से सर्वे का काम होगा शुरू

उत्तर प्रदेश

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में फिर से श्रृंगार गौरी सहित अन्य देवी-देवताओं की स्थिति जानने के लिए सर्वे शुरू होगा। ये सर्वे पांच दिन बाद फिर शुरू हो रहा है और कोर्ट कमिश्नर को 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी है।

Advertisement

 

सर्वे सुबह आठ बजे से 12 बजे तक होगा। इस बार कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के साथ स्पेशल कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह और असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह भी सर्वे में मौजूद रहेंगे।

 

जानकारी के मुताबिक आज आयोग की कार्रवाई ज्ञानवापी मस्जिद के पश्चिमी हिस्से से शुरू होगी और सर्वे के दौरान पीछे की दीवार की वास्तुशिल्प शैली, कलाकृतियां देखी जाएंगी।

 

तीनों कोर्ट कमिश्नरों ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आयोग की कार्रवाई से अवगत कराया है और रविवार को नमाज स्थल और सोमवार को तहखाने का ताला खोलकर आयोग की कार्यवाही की जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari