breaking news

BREAKING – दिनाजपुर में दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी का कटा सिर लेकर…

बंगाल

BREAKING – दिनाजपुर के गंगारामपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

BREAKING

हत्या करने के बाद पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर लेकर इलाके मे घूमने लगा।

यह चौंकाने वाली घटना बुधवार सुबह दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर कस्बे के वार्ड नंबर 4, नारायणपुर में हुई।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह घरेलू विवाद का नतीजा हो सकता है।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से लोगों में डर की स्थिति है।

Share from here