Advertisement
breaking news

गेहूं की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात पर लगाई रोक

देश

देश में गेहूं की बढ़ती कीमत को देखते हुए सरकार ने इसके निर्यात  पर रोक लगा दी है। गेहूं को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। एक नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। हालांकि गेहूं का निर्यात कुछ शर्तों के साथ जारी रहेगा। सरकार का ये फैसला पहले से अनुबंधित निर्यात पर लागू नहीं होगा। 

Advertisement

 

साथ ही पड़ोसी देशों और गरीब देशों को सपोर्ट करने के लिए भी ऐसा करना जरूरी था। हालांकि जरूरतमंद देशों को गेहूं का निर्यात जारी रहेगा। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के कारण पूरी दुनिया में गेहूं की कीमत में काफी तेजी आई है। भारत में भी गेहूं की कीमत तेजी से बढ़ी है।

 

कई प्रमुख राज्यों में सरकारी खरीद की प्रक्रिया काफी सुस्त चल रही है और लक्ष्य से काफी कम गेहूं की खरीदारी हुई है। इसकी वजह यह है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ज्यादा कीमत बाजार में मिल रही है। साथ ही इस बार पैदावार में भी कमी की आशंका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari