Advertisement

आईपीएल में आज चेन्नई का सामना गुजरात से, लखनऊ – राजस्थान होंगे आमने सामने

खेल

आईपीएल 2022 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई ने 12 में से 8 मुकाबले गंवाए हैं। यह टीम अंकतालिका में 9वें पायदान पर मौजूद है, जबकि गुजरात 12 से 9 मैच जीतकर शीर्ष स्थान पर है। लीग में पहली बार हिस्सा ले रही गुजरात टाइटंस की टीम का अब लक्ष्य है कि वह टॉप दो में अपनी जगह पक्की करे।

Advertisement

 

दूसरे मुकाबले में लखनऊ का मुकाबला राजस्थान से ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। लखनऊ ने 12 मुकाबले खेल कर 8 में जीत हासिल की है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। तो राजस्थान 12 में 7 मुकाबले में जीत दर्ज कर तीसरे नम्बर पर है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari