बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नेपाल दौरे पर पहुंचे हैं। नेपाल के लुम्बिनी में मोदी अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा से मिले और इसके बाद यहां के मायादेवी मंदिर में पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की।
इसके अलावा पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वापसी में पीएम लखनऊ में सीएम योगी के आवास पर भी जाएंगे, जहां यूपी के मंत्रियों संग उनकी मीटिंग होगी।
Share from here
