Advertisement
Dashami Mahotsav

Dashami Mahotsav – श्री रामदेव पुष्टिकर मण्डल दशमी महोत्सव सम्पन्न

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्री रामदेव पुष्टिकर मण्डल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य दशमी स्वर्णिम महोत्सव (Dashami Mahotsav) सोमवार को सम्पन्न हो गया।

Advertisement

Dashami Mahotsav –

मण्डल के अध्यक्ष सुशील पुरोहित ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में अहमदाबाद की प्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव द्वारा की गई भजनों की अमृत वर्षा में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति गंगा में गोते लगाते हुए झूम उठे।

दशमी की रात नागपुर के दिनेश शर्मा ने बाबा का संकीर्तन जुम्मा दिया। इसके अलावा 51 थाल की भव्य आरती तथा भण्डारा का आयोजन भी हुआ।

पुरोहित ने बताया कि महोत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने पुष्करणा ब्रह्म बगीचा स्थित रामदेव मन्दिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्वर्णिम महोत्सव को सफल बनाने में मंत्री उत्तमचन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम व्यास के अलावा ट्रस्टी राजेश पुरोहित, उमेश व्यास, श्याम आचार्य, संजय पुरोहित, गोपीचन्द पुरोहित, सुभाष शर्मा तथा मेला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण व्यास का विशेष सहयोग रहा।

संजय व्यास, विमल जोशी, विकास व्यास, पारस कातेला, दिलीप टिबड़ेवाल, कमल व्यास, दर्शन शर्मा, सुरेश भूतड़ा, गणेश व्यास सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोकेश मोहता और केदार उपाध्याय ने महोत्सव में मंच संचालन किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari