Advertisement
Mamata Banerjee on Mahua Moitra

Mamata Banerjee आज करेंगी पदयात्रा

कोलकाता

Mamata Banerjee अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज पदयात्रा करेंगीं। कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक पदयात्रा होगी। जहां सीएम का संबोधन भी होगा।

Advertisement

Mamata Banerjee

पदयात्रा दोपहर दो बजे कॉलेज स्क्वायर से शुरू होगी। जो हिंद सिनेमा, एसएन बनर्जी रोड होते हुए डोरिना क्रॉसिंग पर समाप्त होगी।

महिला मतदाता तृणमूल की मुख्य वोटर रहीं है और बीजेपी इस वक्त सन्देशखाली के मुद्दे को उठा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह रैली भी अहम होगी।

सीएम इस रैली के माध्यम से महिलाओं के साथ खड़े होने का संदेश देना चाहेंगी। बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी भी आज पदयात्रा में होंगे।

महिला तृणमूल नेता शशि पांजा, चंद्रिमा भट्टाचार्य, माला रॉय समेत शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगी। सीएम महिलाओं के लिए कई परियोजनाओं की तुलना केंद्रीय परियोजना से कर बीजेपी पर हमलावर हो सकती हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari