Tapas Roy आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। तापस रॉय ने कहा उनसे अमित मालवीय ने भी सम्पर्क किया है। उनके इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी में जाएंगे।
Tapas Roy
तापस रॉय आज शाम 5 बजे बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें कि तापस रॉय ने तृणमूल नेतृत्व से नाखुशी व्यक्त करते हुए सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने कहा था कि उन्होंने एक मार्च को ही पार्टी और सरकारी पदों से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि वे उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि तापस रॉय ने सुदीप बंदोपाध्याय पर हमलावर होते हुए कहा था कि सुदीप बंदोपाध्याय के कहने पर ईडी उनके घर पहुँची थी।
Share from here
