Advertisement

कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ। शहर के चिकित्सा संस्थानों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच जारी है। मंगलवार को शहर में कोई नया केस नहीं मिला। वहीं, पीजीआइ में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका को अभी वायरस से मुक्ति नहीं मिली है। उनकी रिपोर्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है।

Advertisement

राजधानी में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग जारी है। विदेश से लौटे लोगों का घरों से सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। सीएमओ की टीम ने सोमवार को 25 सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में शहर में चार दिनों से कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।

उधर, केजीएमयू में विभिन्न जिलों के कुल 51 सैंपल की जांच हुई। यहां शामली के एक 33 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर पीजीआइ में तीन सैंपल की जांच हुई। इसमें सिंगर कनिका की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। उनमें संक्रमण का प्रकोप बना हुआ है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शेष दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari