Advertisement
sunlight news

भारत के लॉकडाउन के निर्णय को डब्लूएचओ ने बताया व्यापक और मजबूत

विदेश

यूएन। कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार के 21 दिन तक के लिए लॉकडाउन करने के निर्णय की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने सराहना की है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने भी एकजुटता की बात कही है।

Advertisement

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर इस महामारी ने अभी तक 422,900 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 18,915 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में बुधवार तक संक्रमित लोगों का संख्या 562 हो गई है और नौ लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी से एहतियात बरतते हुए भारत के प्रधानमंत्री ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में 21 दिन तक देशव्यापी लॉकडाउन करने की बात कही।

यूएन की मल्टीमीडिया न्यूज सेवा ने भी मंगलवार को वीडियो संदेश के जरिए भारत के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि वह कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ है। इस संदेश में भारत के द्वारा 22 मार्च को लगाए गए जनता कर्फ्यू की भी सराहना की गई है। इस वीडियो में भारत की खाली सड़कों का तस्वीरें भी दिखाई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस महामारी के तेजी से फैलने के कारण कई देशों में लॉकडाउन का घोषणा की गई है। लोगों से घरों से बाहर ना निकलने का आग्रह किया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari