Accident – न्यूटाउन में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

कोलकाता

Accident – कोलकाता के न्यू टाउन स्थित शापूरजी इलाके में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

Accident

NBCC स्क्वायर के पास हुई दुर्घटना सुबह करीब 4:00 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। 

कार इतनी तेज गति में थी कि वह सड़क के बीचों-बीच लगे डिवाइडर से जा टकराई और जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर ही पलट गई। 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार जानलेवा थी। चालक ने नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था या नही।

Share from here